कविता – जोगी खंड – पदमावत – मलिक मुहम्मद जायसी – (संपादन – रामचंद्र शुक्ल )

RamChandraShukla_243172तजा राज, राजा भा जोगी । औ किंगरी कर गहेउ बियोगी॥

तन बिसँभर मन बाउर लटा । अरुझा पेम, परी सिर जटा॥

 

चंद्र बदन औ चंदन देहा । भसम चढ़ाइ कीन्ह तन खेहा॥

 

मेखल, सिंघी, चक्र धाँधाारी । जोगबाट रुदराछ, अधाारी॥

 

कंथा पहिरि दंड कर गहा । सिध्द होइ कहँ गोरख कहा॥

 

मुद्रा स्रवन, कंठ जपमाला । कर उदपान, काँधा बघछाला॥

 

पाँवरि पाँव, दीन्ह सिर छाता । खप्पर लीन्ह भेस करि राता॥

 

चला भुगुति माँगै कहँ, साधिा कथा तप जोग।

 

सिध्द होइ पदमावति, जेहि कर हिये वियोग॥1॥

 

गनक कहहिं गनि गौन न आजू । दिन लेइ चलहु, होइ सिधाकाजू॥

 

पेम पंथ दिन घरी न देखा । तब देखै जब होइ सरेखा॥

 

जेहि तन पेम कहाँ तेहि माँसू । कथा न रकत, नैन नहिं ऑंसू॥

 

पंडित भूल, न जानै चालू । जीउ लेत दिन पूछ न कालू॥

 

सती कि बौरी पूछिहि पाँड़े । औ घर पैठि कि सैंतै भाँड़े॥

 

मरै जो चलै गंग गति लेई । तेहि दिन कहाँ घरी को देई?॥

 

मैं घर बार कहाँ कर पावा । धारी के आपन, अंत परावा॥

 

हौं रे पथिक पखेरू, जेहि वन मोर निवाहु।

 

खेलि चला तेहि वन कहँ, तुम अपने घर जाहु॥2॥

 

चहुँ दिसि आन साँटिया फरी । भै कटकाई राजा केरी॥

 

जावत अहहिं सकल अरकाना । साँभर लेहु, दूरि है जाना॥

 

सिंघलदीप जाइ अब चाहा । मोल न पाउब जहाँ बेसाहा॥

 

सब निबहै तहँ आपनि साँठी । साँठि बिना सो रह मुख माँटी॥

 

राजा चला साजि कै जोगू । साजहु बेगि चलहु सब लोगू॥

 

गरब जो चढ़े तुरय कै पीठी । अब भुइँ चलहु सरग कै डीठी॥

 

मंतर लेहु होहु अंग लागू । गुदर जाइ सब होइहि आगू॥

 

का निचिंत रे मानुस, आपन चीते आछु।

 

लेहि सजग होइ अगमन, मन पछिताब न पाछु॥3॥

 

बिनवै रतनसेन कै माया । माथे छात, पाट निति पाया॥

 

बिलसहु नौ लख लच्छि पियारी । राज छाँड़ि जिनि होहु भिखारी॥

 

निति चंदन लागै जेहि देहा । सो तन देख भरत अब खेहा॥

 

सब दिन रहेउ करत तुम भोगू । सो कैसे साधाव तप जोगू॥

 

कैसे धाूप सहब बिनु छाहाँ । कैसे नींद परिहि भुइ माहाँ?॥

 

कैसे ओढ़ब काथरि कंथा । कैसे पाँव चलब तुम पंथा?॥

 

कैसे सहब खिनहि खिन भूखा । कैसे खाब कुरकुटा रूखा॥

 

राजपाट, दर परिगह, तुम्ह ही सौं उजियार।

 

बैठि भोग रस मानहु, कै न चलहु ऍंधिायार॥4॥

 

मोहि यह लोभ सुनाव न माया । काकर सुख काकर यह काया॥

 

जो निआन तन होइहि छारा । माटिहि पोखि मरै को भारा?॥

 

का भूलौं एहि चंदन चोवा । बैरी जहाँ अंग कर रोवाँ॥

 

हाथ, पाँव, सरवन औ ऑंखी । ए सब उहाँ भरहिं मिलि साखी॥

 

सूत सूत तन बोलहिं दोखू । कहु कैसे होइहि गति मोखू॥

 

जौ भल होत राज औ भोगू । गोपीचँद नहिं साधात जोगू॥

 

उन्ह हिय दीठि जो देख परेवा । तजा राज कजरी बन सेवा॥

 

देखि अंत अस होइहि, गुरू दीन्ह उपदेस।

 

सिंघल दीप जाब इम, माता! देहु अदेस॥5॥

 

रोवहिं नागमती रनिवासू । केइ तुम्ह कंत दीन्ह बनबासू॥

 

अब को हमहिं करिहिं भोगिनी । हमहूँ साथ होव जोगिनी॥

 

की हम्ह लावहु अपने साथा । की अब मारि चलहु एहि हाथा॥

 

तुम्ह अस बिछुरै पीउ पिरीता । जहँवाँ राम तहाँ सँग सीता॥

 

जौ लहि जिउ सँग छाड़ न काया । करिहौं सेव, पखरिहौं पाया॥

 

भलेहि पदमिनी रूप अनूपा । हमतें कोइ न आगरि रूपा॥

 

भँवै भलेहि पुरुखन कै डीठी । जिनहिं जान तिन्ह दीन्ही पीठी॥

 

देहिं असीस सबै मिलि, तुम्ह माथे निति छात।

 

राज करहु चितउरगढ़, राखउ पिय! अहिवात॥6॥

 

तुम्ह तिरिया मति हीन तुम्हारी । मुरुख सो जो मतै घर नारी॥

 

राघव जो सीता सँग लाई । रावन हरी, कवन सिधिा पाई?॥

 

यह संसार सपन कर लेखा । बिछुरि गए जानौं नहिं देखा॥

 

राजा भरथरि सुना जो ज्ञानी । जेहि के घर सोरह सै रानी॥

 

कुच लीन्हे तरवा सहराई । भा जोगी, कोउ संग न लाई॥

 

जोगिहिकाह भोग सौं काजू । चहै न धान घरनी औ राजू॥

 

जूड़ कुरकुटा भीखहि चाहा । जोगी तात भात कर काहा॥

 

कहा न मानै राजा, तजी सबाईं भीर।

 

चला छाँड़ि कै रोवत, फिरि कै देइ न धाीर॥7॥

 

रोवत माय, न बहुरत बारा । रतन चला घर भा ऍंधिायारा॥

 

बार मोर जो राजहि रता । सो लै चला, सुआ परबता॥

 

रोवहिं रानी, तजहिं पराना । नोचहिं बार करहिं खरिहाना॥

 

चूरहिं गिउ अभरन, उर हारा । अब कापर हम करब सिंगारा॥

 

जा कहँ कहहिं रहसि कै पीऊ । सोइ चला, काकर यह जीऊ॥

 

मरै चहहिं, पै मरै न पावहिं । उठै आगि, सब लोग बुझावहिं॥

 

घरी एक सुठि भएउ ऍंदोरा । पुनि पाछे बीता होइ रोरा॥

 

टूटे मन नौ मोती, फूटे मन दस काँच।

 

लीन्ह समेटि सब अभरन, होइगा दुख कर नाच॥8॥

 

निकसा राजा सिंगी पूरी । छाँड़ा नगर मेलि कै धाूरी॥

 

राय रान सब भए बियोगी । सोरह सहस कुँवर भए जोगी॥

 

माया मोह हरा सेइ हाथा । देखिन्ह बूझि निआन न साथा॥

 

छाँड़ेन्हि लोग कुटुँब सब कोऊ । भए निनार सुख दुख तजि दोऊ॥

 

सँवरैं राजा सोइ अकेला । जेहि के पंथ चले होइ चेला॥

 

नगर नगर औ गाँवहिं गाँवाँ । छाँड़ि चले सब ठाँवहिं ठाँवाँ॥

 

काकर मढ़, काकर घर माया । ताकर सब जाकर जिउ काया॥

 

चला कटक जोगिन्ह कर कै गेरुआ सब भेसु।

 

कोस बीस चारिहु दिसि जानौं फूला टेसु॥9॥

 

आगे सगुन सगुनियै ताका । दहिने माछ रूप के टाँका॥

 

भरे कलस तरुनी जल आई । ‘दहिउ लेहु’ ग्वालिनि गोहराई॥

 

मालिनि आव मौर लिए गाँथे । खंजन बैठ नाग के माथे॥

 

दहिने मिरिग आइ बन धााएँ । प्रतीहार बोला खर बाएँ॥

 

बिरिख सँवरिया दहिने बोला । बाएँ दिसा चाषु चरि डोला॥

 

बाएँ अकासी धाौरी आई । लोवा दरस आइ दिखराई॥

 

बाएँ कुररी, दहिने कूचा । पहुँचे भुगुति जैस मन रूचा॥

 

जा कहँ सगुन होहिं असु, औ गवनै जेहि आस।

 

अस्ट महासिधिा तेहि कहँ, जस कवि कहा बियास॥10॥

 

भएउ पयान चला पुनि राजा । सिंगि नाद जोगिन कर बाजा॥

 

कहेन्हि आजु किछु थोर पयाना । काल्हि पयान दूरि है जाना॥

 

ओहि मिलान जौ पहुँचै कोई । तब हम कहब पुरुष भल सोई॥

 

है आगे परबत कै बाटा । बिषम पहार अगम सुठि घाटा॥

 

बिच बिच नदी खोह औ नारा । ठावहिं ठाँव बैठ बटपारा॥

 

हनुवँत केर सुनुब पुनि हाँका । दहुँ को पार होइ को थाका॥

 

अस मन जानि सँभारहु आगू । अगुआ केर होहु पछलागू॥

 

करहिं पयान भोर उठि, पंथ कोस दस जाहिं।

 

पंथी पंथा जे चलहिं, ते का रहहिं ओठाहिं॥11॥

 

करहु दीठि थिर होइ बटाऊ । आगे देखि धारहु भुइँ पाऊ॥

 

जो रे उवट होइ परे भुलाने । गए मारि, पथ चलै न जाने॥

 

पाँयन पहिरि लेहु सब पौरी । काँट धासैं, न गड़ै ऍंकरौरी॥

 

परे आइ बन परबत माहाँ । दंडाकरन बीझ बन जाहाँ॥

 

सघन ढाँख बन चहुँदिसि फूला । बहु दुख पाव उहाँ कर भूला॥

 

झाँखर जहाँ सो छाँड़हु पंथा । हिलगि मकोइ न फारहु कंथा॥

 

दहिने बिदर, चँदेरी बाएँ । दहुँ कहँ होइ बाट दुइ ठाएँ॥

 

एक बाट गइ सिंघल, दूसरि लंक समीप।

 

हैं आगे पथ दूओ, दहुँ गौनब केहि दीप॥12॥

 

ततखन बोला सुआ सरेखा । अगुआ सोइ पंथ जेहि देखा॥

 

सो का उड़ै न जेहि तन पाँखू । लेइ सो परासहि बूड़त साखू॥

 

जस अंधाा अंधौ कर संगी । पंथ न पाव होइ सहलंगी॥

 

सुनु मत, काजचहसि जौंसाजा । बीजानगर बिजयगिरि राजा॥

 

पहुँचौ जहाँ गोंड औ कोला । तजि बाएँ ऍंधिायार खटोला॥

 

दक्खिन दहिने रहहि तिलंगा । उत्तार बाएँ गढ़ काटंगा॥

 

माँझ रतनपुर सिंघदुवारा । झारखंड देइ बाँव पहारा॥

 

आगे पाव उड़ैसा, बाएँ दिए सो बाट।

 

दहिनावरत देइ कै, उतरु समुद कै घाट॥13॥

 

होत पयान जाइ दिन केरा । मिरिगारन महँ भएउ बसेरा॥

 

कुस साँथरि भइ सौंर सुपेती । करवट आइ बनी भुइँ सेंती॥

 

चलि दस कोस ओस तन भीजा । काया मिलि तेहिं भसम मलीजा॥

 

ठाँव ठाँव सब सोअहिं चेला । राजा जागै आपु अकेला॥

 

जेहि के हिये पेम-रँग जामा । का तेहि भूख नींद बिसरामा॥

 

बन ऍंधिायार रैनि ऍंधिायारी । भादों बिरह भएउ अति भारी॥

 

किंगरी हाथ गहे बैरागी । पाँच तंतु धाुन ओही लागी॥

 

नैन लाग तेहि मारग, पदमावति जेहि दीप।

 

जैस सेवातिहि सेवै, बन चातक, जल सीप॥14॥

 

(1) किंगरी=छोटी सारंगी या चिकारा। लटा=शिथिल, क्षीण। मेखल=मेखला। सिंघी=सींग का बाजा जो फूँकने से बजता है। धाँधाारी=एक में गुछी हुई लोहे की पतली कड़ियाँ जिनमें उलझे हुए डोरे या कौड़ी को गोरखपंथी साधाु अद्भुत रीति से निकाला करते हैं, गोरखधांधाा। अधाारी=झोला जो दोहरा होता है। मुद्रा=स्फटिक का कुंडल जिसे गोरखपंथी कान में बहुत बड़ा छेद करके पहनते हैं। उदपान=कमंडलु। पाँवरि=खड़ाऊँ। राता=गेरुआ।

 

(2) तब देखै=तब तो देखे, तब न देख सकता है। सरेखा=चतुर, होशवाला। सैंतै=सँभालती या सहेजती है।

 

(3) आन=आज्ञा, घोषणा (प्रा. आण्ण)। साँटिया=डौड़ीवाला। कटकाई=दलबल के साथ चलने की तैयारी। अरकाना=अरकान दौलत सरदार। साँभर=संबल, कलेऊ। साँठि=पूँजी। तुरय=तुरग। गुदर होइहि=पेश होइए, हाजिर होइए। आपनि चीते आछु=अपने चेत या होश में रह। अगमन=आगे, पहले से।

 

(4) माया=माता। लच्छि=लक्ष्मी। कंथा=गुदड़ी। कुरकुटा=मोटा कुटा अन्न। दर=दल या राजद्वार। परिगह=परिग्रह, परिजन, परिवार के लोग।

 

(5) निआन=निदान, अंत में। पोखि=पोषण करके। साखी भरहिं=साक्ष्य या गवाही देते हैं। देख परेवा=पक्षी की सी अपनी दशा देखी। कजरी बन=कदलीवन।

 

(6) भँवै=इधार-उधार घूमती है। जिनहि…पीठी=जिनसे जान पहचान हो जाती है उन्हें छोड़ नए के लिए दौड़ा करती है।

 

(7) मतै=सलाह ले। तात भात=गरम ताजा भात।

 

(8) बारा=बालक, बेटा। खरिहान करहिं=ढेर लगाती हैं। ऍंदोरा=हलचल, कोलाहल (सं. आंदोलन)

 

(9) पूरी=बजाकर। मेलि कै=लगाकर। निनार=न्यारे, अलग। मढ़=मठ।

 

(10) सगुनिया=शकुन जानने वाला। माछ=मछली। रूप=रूपा, चाँदी। टाँका-बरतन। मौर=फूलों का मुकुट जो विवाह में दूल्हे को पहनाया जाता है (सं. मुकुट, प्रा. मउड़)। गाँथे=गूथे हुए। बिरिख=वृष, बैल। सँवरिया=साँवला, काला। चाषु=चाष, नीलकंठ। अकासी धाौरी=क्षेमकरी चील जिसका सिर सफेद और सब अंग लाल या खैरा होता है। लोवा=लोमड़ी। कुररी=टिटिहरी। कूचा=क्रौंच, कराकुल, कूज।

 

(11) मिलान=टिकान, पड़ाव। ओठाहिं=उस जगह।

 

(12) बटाऊ=पथिक। उबट=ऊबड़ खाबड़, कठिन मार्ग। दंडाकरन=दंडकारण्य। बीझबन=सघन वन। झाँखर= कँटीली झाड़ियाँ। हिलगि=सटकर।

 

(13) सरेख=सयाना, श्रेष्ठ, चतुर। लेइ सो…साखू=शाखा डूबते समय पत्तो को ही पकड़ता है। परास=पलास, पत्ताा। सहलंगी=सँगलगा साथी। बीजानगर=विजयानगरम्। गोंड़ और कोल=जंगली जातियाँ। ऍंधिायार=ऍंजारी जो बीजापुर का एक महल था। खटोला=गढ़मंडला का पश्चिम भाग। गढ़ काटंगा=गढ़ कटंग, जबलपुर के आस-पास का प्रदेश। रतनपुर बिलासपुर के जिले में आजकल है। सिंघदुआरा=छिंदवाड़ा। झारखंड=छत्ताीसगढ़ और गोंडवाने का उत्तार भाग।

 

(14) सौंर=चादर। सेंती=से।

 

कृपया हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कृपया हमारे ट्विटर पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कृपया हमारे ऐप (App) को इंस्टाल करने के लिए यहाँ क्लिक करें


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण से संबन्धित आवश्यक सूचना)- विभिन्न स्रोतों व अनुभवों से प्राप्त यथासम्भव सही व उपयोगी जानकारियों के आधार पर लिखे गए विभिन्न लेखकों/एक्सपर्ट्स के निजी विचार ही “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान की इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि पर विभिन्न लेखों/कहानियों/कविताओं/पोस्ट्स/विडियोज़ आदि के तौर पर प्रकाशित हैं, लेकिन “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान और इससे जुड़े हुए कोई भी लेखक/एक्सपर्ट, इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि के द्वारा, और किसी भी अन्य माध्यम के द्वारा, दी गयी किसी भी तरह की जानकारी की सत्यता, प्रमाणिकता व उपयोगिता का किसी भी प्रकार से दावा, पुष्टि व समर्थन नहीं करतें हैं, इसलिए कृपया इन जानकारियों को किसी भी तरह से प्रयोग में लाने से पहले, प्रत्यक्ष रूप से मिलकर, उन सम्बन्धित जानकारियों के दूसरे एक्सपर्ट्स से भी परामर्श अवश्य ले लें, क्योंकि हर मानव की शारीरिक सरंचना व परिस्थितियां अलग - अलग हो सकतीं हैं ! अतः किसी को भी, “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान की इस वेबसाइट/फेसबुक पेज/ट्विटर पेज/यूट्यूब चैनल आदि के द्वारा, और इससे जुड़े हुए किसी भी लेखक/एक्सपर्ट के द्वारा, और किसी भी अन्य माध्यम के द्वारा, प्राप्त हुई किसी भी प्रकार की जानकारी को प्रयोग में लाने से हुई, किसी भी तरह की हानि व समस्या के लिए “स्वयं बनें गोपाल” संस्थान और इससे जुड़े हुए कोई भी लेखक/एक्सपर्ट जिम्मेदार नहीं होंगे ! धन्यवाद !